Himachal Landslide Tragedy: हिमाचल में भूस्खलन के बाद टैक्सी पर चट्टानें गिरी, 13 की मौत, CM ने जताया शोक

Himachal Landslide Tragedy, 13 Died: जुलाई माह में मॉनसून का कहर गुजरात से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बरप रहा है। कुदरत लगातार एक के बाद एक डरावना अनुभव करा रही है। इसी कड़ी में, 24 जुलाई, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भूस्खलन के बाद बड़ी त्रासदी हुई। घटना में चलती टैक्सी पर चट्टानें गिरने लगीं।

नुकीली चट्टानों के मलबे के नीचे दबकर 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टाटा सूमो वाहन कुल्लू से पांगी जा रहा था तभी उस पर चट्टानें गिरने लगीं और वाहन दब गया। एक घायल को बचाया गया, जिसका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदना जताई।

himachal-landslide-tragedy

Himachal Landslide Reason: कैसे हुई त्रासदी?

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सूमो वाहन कुल्लू से पांगी की ओर जा रहा था। यात्री उदयपुर-किलर सड़क बंद होने के कारण टिंडी में रुके थे। गुरुवार को भूस्खलन के कारण सड़क बंद हुई थी। मरम्मत के बाद शुक्रवार को वाहन रवाना हुआ। राहत और बचाव कार्यों में लगी टीमों के अनुसार, पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया।

नुकीली चट्टानों और मलबे ने वाहन को कुचल दिया। वाहन में 10-12 यात्री सवार थे। पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एक घायल व्यक्ति को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। मलबा हटाने और शवों को निकालने का काम जारी है। इलाका पहाड़ी और संवेदनशील होने के कारण कार्य चुनौतीपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पांगी और लाहौल-स्पीति जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कड़ू नाला में एक टाटा सूमो गाड़ी पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौके पर ही मृत्यु और दो लोगों के घायल होने का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। अपने प्रियजन को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने का संबल एवं शक्ति प्रदान करें। घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त लाहौल एवं स्पीति से बात कर दोनों घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त स्वयं घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

हिमाचल में मॉनसून का कहर: क्यों बढ़ रही हैं आपदाएं?

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में लगातार भूस्खलन, बादल फटना और बाढ़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। कारण हैं भारी बारिश, भू-संरचना की कमजोरी, अनियोजित विकास, सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ों की कटाई। बोह घाटी (कांगड़ा) में हाल ही में बादल फटने से कई घर तबाह हो गए। 18 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए, पशु मारे गए और कई परिवार बेघर हो गए। प्रभावित परिवार राहत शिविरों में रह रहे हैं।

बोह घाटी बादल फटना: पीड़ितों की कहानी

बीती 21 जुलाई, मंगलवार को कांगड़ा जिले के सपेड़ी और गरुण गांवों में बादल फटने से अचानक बाढ़ और मलबा आया। तीन लोग घायल हुए। कई पशु मारे गए। पीड़ित सुषमा ने बताया कि अब बस पत्थर और मलबा बचा है। रानो देवी ने कहा कि तेज बहाव ने सब कुछ बहा लिया। पूर्णा नामक बुजुर्ग ने बताया कि मलबे ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। सरकार ने 19 परिवारों को 25,000 रुपये की तत्काल राहत और आवश्यक सामग्री दी। स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने इलाके का दौरा किया और पुनर्वास की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+