शर्म करो- यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली एसिड अटैक में आगे
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। औरतों-लड़कियों पर एसिड अटैक फेंकने के मामले में यूपी, मध्य प्रदेश और दिल्ली का जवाब नहीं है। इन तीनों राज्यों में औरतों पर एसिड अटैक सबसे ज्यादा फेंके जाते हैं। अगर बात साल 2014 की करें तो यूपी में इस दौरान एसिड अटैक के 185 केस दर्ज हुए। मध्य प्रदेश में 53 और दिल्ली में 27।
नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने ये आंकड़ें जारी किए हैं। इन्हें देखकर कोई भी शख्स शर्मसार हो जाएगा। इस दौरान बिहार में दस, राजस्थान में 5, छत्तीसगढ़ में 3, जम्मू-कश्मीर में 3 और उत्तराखंड में 3 एसिड अटैक के मामले सामने आए।
क्या कहने पूर्वोत्तर के
अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में 2014 के दौरान एसिड अटैक से जुड़ा एक भी मामला सामने नहीं आया। इससे साफ है कि वहां पर अभी उक्त अभिशाप नहीं पहुंचा है।
चले दक्षिण भारत
आइये अब दक्षिण भारत घूम लेते हैं। आंध्र प्रदेश में 2014 में 4, असम में दो, गोवा में 0, केरल 0, गुजरात में 11, हरियाणा में सात, हिमाचल प्रदेश में 1, झारखंड में 0 और कर्नाटक में 0 केस दर्ज हुए।
एसिड अटैक से जुड़े महाराष्ट्र में 6, मिजोरम में 1, उडीसा में 3, पंजाब में 4, तमिलनाडू में 2, तेलंगाना में 0 और त्रिपुरा में भी 0 केस दर्ज हुए। दिल्ली पुलिस से जुड़े रहे जे.एस.जुन कहते हैं कि सरकार को एसिड अटैक करने वालों को सबक सिखाने के लिए बेहद कड़ा कानून लाना होगा।













Click it and Unblock the Notifications