उत्तराखंड के कुमायूं क्षेत्र में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के कुमायूं क्षेत्र और अन्य जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। देहरादून मौसम विभाग की ओर से इस बाबत अलर्ट जारी किया गया है कि अगले 24 घंटे काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। बता दें कि इससे पहले उत्तरकाशी में बादल फटने से 17 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यहां राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

rain

उत्तरकाशी में बादल फटने से अबतक कुल 17 लोगों की जान जा चुकी है। तमाम घायलों को सुरक्षित अस्पताल में पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, इसके लिए घायलों को एयरलिफ्ट करके देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उत्तरकाशी में दो हेलीकॉप्टर आराकोट और मोरी में लोगों के राहत और बचाव कार्य में जुटे। तीन मेडिकल टीम भी यहां पहुंच चुकी हैं। उत्तराखंड में डिजास्टर मैनेजमेंट के सचिव एसए मुरुगेसन ने बताया कि आधिकारिक रूप से 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

उत्तराखंड में बारिश की वजह से हालात काफी बदतर हो गए हैं। देहरादून के दून अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। हिमाचल प्रदेश के सतलज नदी पर बने फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा टूटा गया है, ब्रिज के टूटने से शाकरा, बालादी, बिंदला, जेदवी गांव की कनेक्टिविटी टूट गई है। हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे 3, मनाली से कुल्लू के बीच पानी भर गया है, सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूंतार-मनिकरन रोड पर लैंडस्लाइट से रास्ता बंद हो गया है, जिसमे कई लोग फंसे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+