मुंबई के ट्रैफिक में फंसी अनुष्का शर्मा की कार, जानिए अभिनेत्री का क्या हुआ हाल

मुंबई। मायानगरी मुंबई में शनिवार से हो रही बारिश ने आफत पैदा कर दी है, भारी बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया है, आम से लेकर खास तक सभी परेशान हैं, ऐसा ही वाक्या घटित हुआ, बॉलीवुड अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ, जिनकी गाड़ी शनिवार को मुंबई के ट्रैफिक में फंस गई थीं।

मुंबई के ट्रैफिक में फंसी अनुष्का शर्मा...

मुंबई के ट्रैफिक में फंसी अनुष्का शर्मा...

दरअसल अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह किसी काम के लिए घर से बाहर निकली और मुंबई के ट्रैफिक में फंस गई थीं। इसके बाद ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ट्रैफिक में अपनी कार में इतंजार कर रहीं है और इस दौरान वो रोने वाली सूरत बनाई हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अनुष्का शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अलावा उन्होंने मुंबई ट्रैफिक और बारिश की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

आज भी रेड अलर्ट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर से भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, मौसम विभाग ने मुंबई में आज भी 'भारी से बहुत भारी' बारिश की भविष्यवाणी की है और इसलिए आज भी मुंबई में रेड अलर्ट जारी है, IMD के अनुसार रविवार को कई स्थानों पर बेहद भारी बारिश भी हो सकती है, शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार हुई है।

BMC ने लोगों को सावधान किया

BMC ने लोगों को सावधान किया

बृहन्मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता अपने नागरिकों को रविवार दिन में बिजली गिरने के साथ बेहद भारी बारिश की संभावना के बारे में सचेत किया है और आपदा प्रबंधन सेल सहित नागरिक तंत्र को अलर्ट पर रखा है और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+