सरकार बनने पर इस बार 125 दिन के लिए है पीएम मोदी की खास तैयारी, 400 पार को लेकर कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चीजों की पहले से तैयारी करता हूं। मैं किसी मैनेजमेंट स्कूल का छात्र नहीं रहा हूं, लेकिन शायद काम करते-करते यह विकसित हुआ है।
गुजरात में जब मैं सीएम बना अक्टूबर माह में भूकंप आया था, ऐसे में सीएम बनते ही मैंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारी मार्च माह की योजना बताने लगे कि वह मार्च तक क्या करेंगे, मैंने उनसे पूछा इसे छोड़िए ये बताइए 26 जनवरी से पहले हम क्या करेंगे।

दुनिया 26 जनवरी को देखने आएगी की एक साल में क्या किया। उस वक्त बड़ी मात्रा में मीडिया पहुंचा था, ये वो मीडिया था जो चाहता था कि वो मेरी चमड़ी उधेड़ दे। लेकिन मजा देखिए सिर्फ वाहवाही ही थी। इसकी बड़ी वजह यह थी कि मैंने मार्च की जगह डेडलाइन को जनवरी कर दिया था।
सरकार चलती नहीं है, चलाया जाता है
मैं सरकार चलती है इसके लिए लोगों ने पीएम नहीं बनाया, सरकार मुझे चलाना है। मुझे देश में कुछ चीजों को चलाना है, कुछ चीजों को बदलना है। 2014 में मैंने 100 दिन के लिए मैंने सोचा, 2019 में मैंने योजना बनाई।
2024 में मेरी सोच थोड़ी लंबी है। पिछले 5 साल से मैं 2047 के लिए काम कर रहा हूं। मैंने 20 लाख लोगों से इनपुट लिए हैं। 2047 के लिए मैंने अधिकारियों, मंत्रिमंडल से योजना पूछी। उसके बाद मैंने अपनी प्राथमिकताएं तय की।
25 दिन युवाओं के लिए
मेरे मन में काम करते हुए एक नया विचार आया है। मैं जब 100 दिन का सोच रहा था, अभी मैं 125 दिन के बारे में सोचने के लिए मजबूर हुआ। इस बार चुनाव में पहली बार वोट करने वालों की महत्वाकांक्षा को देख रहा हूं। मैंने 100 दिन की योजना बना ली है। 25 दिन को पूरी तरह से मैं युवाओं के लिए समर्पित करने जा रहा हूं।
पुतिन का आया था फोन
चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त पीएम मोदी ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति पुतिन का फोन आया था, उन्होंने सितंबर की बैठक के लिए फोन आया था, जी 7 की बैठक के लिए मुझे फोन आया था। दुनिया को भरोसा है कि मेरी सरकार बनने वाली है।
कमल ही हमारा उम्मीदवार
जहां तक चुनाव की बात है, एक साल पहले मैंने कहा था कि उम्मीदवार का इंतजार मत करो। आपका उम्मीदवार घोषित हो चुका है, वह है कमल। एक साल से मैंने पार्टी को इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। हमारे विरोधी भी कमल के लिए काम कर रहे हैं, जितना कीचड़ वो उछालते हैं, उतना कमल खिलता है।
चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे कंफर्ट जोन वाली दुनिया मंजूर नहीं। इसीलिए मैं चुनाव में सक्रिय रहना चाहता हूं। कार्यकर्ताओं को जागरुक रखना चाहता हूं। लोकतंत्र में चुनाव को जीत-हार में सीमित नहीं रखना चाहिए। यह बड़ा अवसर होता है, जब आप लोगों के बीच जाते हैं। आपके पास अपने विचारों को लोगों तक ले जाने का अवसर होता है।
कहां से आया 400 पार का नारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे पास 2019 से 2024 के बीच एनडीए में 400 सीटे हैं। ऐसे में अभिभावक के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि पहले से बेहतर करने के लिए प्रेरित करूं। आज देश का दुर्भाग्य है कि दूसरे पर ठीकरा फोड़ दिया जाता है।
नेता भाग जाते हैं, लेकिन यहां कम से कम एक इंसान है जो भागता नहीं है, वो कहता है मैं यह कहता हूं, यह मेरी जिम्मेदारी है। हर दल में जिम्मेदारी लेने वाले होने चाहिए। ऐसे लोग नहीं होने चाहिए जो दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर चले जाए।
देश का चुनाव दुनिया के लिए अजूबा
वहीं चुनाव आयोग को लेकर जिस तरह से विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है उसपर पीएम मोदी ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग, भारत की चुनाव प्रक्रिया दुनिया के लिए एक बड़ा आश्चर्य है। चुनाव आयोग पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। भारत के चुनाव आयोग की जो यात्रा का विश्लेषण होना चाहिए।
दुनिया में भारत की ब्रांडिंग के लिए हमारे पास अलग-अलग चीजे हैं। हमारे पास 900 टीवी चैनल हैं। वो मेरे साथ क्या करते हैं, वह मायने नहीं रखता है। बल्कि 900 चैनल हैं, यह अहम है। लोग यह सुनकर दंग रह जाते हैं कि इतनी भाषाओं में हमारे यहां चैनल हैं। भारत का चुनाव आयोग विश्व के लिए बहुत बड़ा अजूबा है।












Click it and Unblock the Notifications