Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे कुछ समय के लिए राष्ट्रपति

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जेएस खेहर होंगे देश के राष्ट्रपति, कुछ सेकंड के लिए वह होंगे देश के राष्ट्रपति

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जेएस खेहर कुछ सेकंड के लिए देश के राष्ट्रपति रहेंगे। दरअसल जस्टिस खेहर रामनाथ कोविंद को देश के राष्ट्रपति की शपथ दिलाएंगे, इस दौरान जब वह रामनाथ कोविंद को उनके पद की शपथ दिलाएंगे तो कुछ सेकंड के लिए वह देश के राष्ट्रपति रहेंगे।

justice khehar

दरअसल जस्टिस खेहर जिस समय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की कुर्सी पर रामनाथ कोविंद को बैठाएंगे उस दौरान कुछ सेकंड के लिए ऐसा समय होगा जब जस्टिस खेहर देश के राष्ट्रपति होंगे। रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से संसद भवन तक बग्गी से जाएंगे, जहां वह देश के मुख्य न्यायाधीश से देश के अगले राष्ट्रपति के पद की शपथ लेंगे। यह कार्यक्रम संसद के सेंट्रल हॉल मे होगा।

इसे भी पढ़ें- आज रामनाथ कोविंद लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, ये है कार्यक्रम

Recommended Video

    President Elect Ramnath Kovind's Swearing-in-Ceremony Today; Full Schedule । वनइंडिया हिंदी

    बग्गी से संसद भवन जाते समय में रामनाथ कोविंद दाईं ओर बैठेंगे जबकि प्रणव मुखर्जी बाईं ओर बैठेंगे। इसके बाद जब शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो जाएगा तो रामनाथ कोविंद बाईं ओर बैठेंगे जबकि प्रणव मुखर्जी दाईं ओर बैठेंगे। इसके बाद दोनों ही वापस राष्ट्रपति भवन जाएंगे। राष्ट्रपति भवन वापस आने के बाद रामनाथ कोविंद अपना भाषण देंगे। इसके बाद रामनाथ कोविंद प्रणव मुखर्जी को उनके नए आवास 10 राजाजी मार्ग तक छोड़ने जाएंगे, जहां उनका स्वागत वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+