Election Result: मंडी का भाव पूछने वाली सुप्रिया ने महाराष्ट्र में हार पर आखिरकार स्वीकार की ये बात

Election Result: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बात को स्वीकार किया है कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी का आंकलन गलत हुआ है। सुप्रिया ने कहा कि दोनों ही प्रदेश में महिलाओं की भूमिका काफी अहम रही है। सुप्रिया ने कहा कि हमारी पार्टी ने जिस नतीजे की अपेक्षा की थी, यह नतीजे निसंदेह वैसे नहीं हैं, हम यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे हमारी अपेक्षा के विपरीत रहे हैं। इसमे कोई संदेह नहीं है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे। लेकिन इसी के साथ मैं यह भी कहना चाहती हूं कि हमने झारखंड में अच्छा प्रदर्शन किया और एक बार फिर से यहां दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

supriya shrinet

महाराष्ट्र में चुनाव निराशाजनक रहे हैं। हमारा अभियान प्रदेश में अच्छा था, शायद लोग हमसे थोड़ा और बेहतर की उम्मीद कर रहे थे, हम उनकी अपेक्षा पर खरा उतरेंगे।

इसके साथ ही सुप्रिया ने कहा कि इस बात पर भी चर्चा होनी चाहिए कि ईवीएम से कैसे मतदान होता है और कैसे चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाया जाता है।

कैसे महायुति सरकार को अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है। हम निसंदेह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

वहीं झारखंड में कांग्रेस इंचार्ज गुलाम अहम मीर ने कहा कि यह शुरुआती रुझान हैं, हम अभी सिर्फ 2-3 राउंड तक ही पहुंचे हैं, अभी कुल 20 राउंड की गिनती बची है। कुछ जगहों पर हम आगे हैं, कुछ पर हम पीछे हैं।

हमें 2-3 बजे तक इंतजार करना चाहिए। वोट की संख्या कांग्रेस के लिए धनबाद में बढ़ेगी, जिसके रांची के बाद दूसरा सबसे बेहतर शहर माना जाता है। हम काफी अच्छा कर रहे हैं। रांची और बोकारो में भी हम अच्छा कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 5-6 सीटों का और इजाफा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+