राफेल की शस्त्र पूजा का निर्मला सीतारमण ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। फ्रांस में राफेल एयरक्राफ्ट की पहली खेप रिसीव करने के बाद जिस तरह से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी शस्त्र पूजा की उसके बाद लगातार कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं और इसे अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं। लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजनाथ सिंह का बचाव किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजनाथ सिंह ने जो भी किया वह सही है, इस देश में उसका महत्व है। पुणे में निर्मला सीतारमण जब मीडिया से बात कर रही थीं तो पत्रकारों ने उनसे इस बाबत सवाल पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने राजनाथ सिंह का बचाव किया। बता दें कि निर्मला सीतारमण महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए पहुंची हैं।
बता दें कि 8 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परंपरागत तरीके से दशहरे के मौके पर राफेल की शस्त्र पूजा की थी। राजनाथ सिंह ने राफेल पर ओम लिखा था और कलावा पहनाया। यही नहीं राजनाथ सिंह ने राफेल के पहिए के नीचे नींबू रखा। फ्रांस में राफेल की बकायदा शस्त्र पूजा की गई और इसके पहिए के नीचे नींबू रखा गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल जेट की फ्रांस में पूजा की और इसके उपर रंगोली से ओम लिखा और अक्षत चढ़ाया। जिसके बाद राफेल की राजनाथ सिंह ने पूजा की। बता दें कि आज आधिकारिक रूप से राफेल एयरक्राफ्ट को फ्रांस की ओर से भारत को सौंप दिया गया है।
वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राफेल की शस्त्र पूजा को तमाशा करार दिया है। राफेल की शस्त्र पूजा को खड़गे ने तमाशा करार देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने जब बोफोर्स तोप खरीदी थी तो यह सब दिखावा नहीं किया था। कोई भी उसे खरीदने और लाने के लिए नहीं गया था, हमने कोई दिखावा नहीं किया था।राफेल को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय वायुसेना के अधिकारी इस बात की पुष्टि करेंगे कि राफेल अच्छे हैं या नहीं। ये लोग वहां जाते हैं और एयरक्राफ्ट के भीतर बैठकर दिखावा करते हैं। बता दें कि 36 राफेल एयरक्राफ्ट की डील 23 सितंबर 2016 को हुई थी, यह करार भारत सरकार और फ्रांस सरकार के बीच हुआ था।
इसे भी पढ़ें- पी चिदंबरम की हिरासत के लिए कोर्ट पहुंची ईडी, सोमवार को होगी पेशी