आखिर कैसे राकेश झुनझुनवाला ने 5000 से 18000 करोड़ बनाएं, इन शेयरों ने किया मालामाल
नई दिल्ली, 14 अगस्त। भारत के दिग्गज शेयर बाजार के निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। राकेश झुनझुनवाला को भारतीय शेयर बाजार का बिग बुल कहा जाता है। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि वह बाजार को लेकर हमेशा ही सकारात्मक रहे। वह बाजार में बढ़त को लेकर ही शेयर में निवेश करते थे। खास बात यह है कि उन्होंने कई शेयर को शुरुआती दाम में ही अपने पोर्टफोलियों में शामिल किया जिसने बाद में हजारो करोड़ रुपए उन्हें कमाकर दिए। यही वजह थी कि लोग कहते थे कि झुनझुनवाला जिस शेयर को छूते हैं वह आसमान में चला जाता है।
Recommended Video

5000 से शुरू किया सफर
राकेश झुनझुनवाला ने जब 1985 में शेयर बाजार में कदम रखा तो सिर्फ 5000 रुपए लेकर वह बाजार में आए और इन 5000 रुपए से उन्होंने तकरीबन 18000 करोड़ रुपए की संपत्ति बना डाली जो अपने आप में एक प्रेरक कहानी है। 1985 में राकेश झुनझुनवाला ने बाजार से 5 लाख रुपए का मुनाफा कमया था। उस वक्त झुनझुनवाला ने 43 रुपए के दाम पर टाटा टी के 5000 शेयर लिए थे। यह शेयर तीन महीने के बाद 143 रुपए का हो गया था। जिसके बाद राकेश झुनझुनवाला ने इसे बेचकर तकरीबन तीन गुना मुनाफा कमाया था। इसके बाद कुछ सालों में राकेश झुनझुनवाला ने कई शेयर खरीदें। राकेश झुनझुनवाला ने एक के बाद एक जबरदस्त शेयर खरीदते गए और 1986-89 तक उन्होंने तकरीबन 20-25 लाख रुपए का मुनाफा कमा लिया था।

टाइटन और ल्युपिन ने बनाया अरबपति
राकेश झुनझुनवाला ने 2002 में टाइटन कंपनी के शेयर महज 3 रुपए के दाम से खरीदते हैं। राकेश झुनझुनवाला ने 6 करोड़ शेयर तीन रुपए के दाम से खरीदे थे, जिसकी आज की कीमत 2393 रुपए हैं। यही नहीं इसके बाद राकेश झुनझुनवाला ने ल्युपिन के शेयर को 2006 में 150 रुपए के दाम से खरीदा, जिसका आज का दाम 682 रुपए है। इन शेयर ने राकेश झुनझुनवाला ने शेयर बाजार में भारत का सबसे सफल व्यक्ति बना दिया। 2008 में राकेश झुनझुनवाला का पोर्टफोलिया 30 फीसदी तक गिर गया था, लेकिन 2012 में उन्होंने अपने नुकसान की अच्छी भरपाई की थी।

टाटा के शेयर्स में 11 हजार करोड़ का निवेश
कोरोना काल में राकेश झुनझुनवाला ने टाटा मोटर्स के शेयर में बड़ा निवेश किया था। राकेश झुनझुनवाला ने टाटा मोटर्स में 1731 करोड़ रुपए के शेयर खरीदा। उस वक्त टाटा मोटर्स के शेयर के दाम तकरीबन 150 रुपए था। जोकि अब बढ़कर 477 रुपए तक पहुंच गया है। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला के पास कुल 5.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार वह भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति थे।

ले फटाफट, दे फटाफट
राकेश झुनझुनवाला एक तरफ जहां अच्छे शेयर को लंबे समय तक होल्ड करने के लिए जाने जाते हैं तो दूसरी तरफ वह ले फटाफट, दे फटाफट पर भी भरोसा करते थे। उन्होंने टाइटन के शेयर को दो दशक से अधिक समय तक अपने पोर्टफोलियो में रखा। टाटा के शेयर्स में राकेश झुनझुनवाला का निवेश 11 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का हो गया है। झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कुल 32 शेयर हैं।












Click it and Unblock the Notifications