वैष्णो देवी जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, लेडी पायलट सहित 7 लोग मरे
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी में एक बड़ा हादसा हो गया है। कटरा से श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णोदवी जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है जिसमें पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर कटरा से सांझी छत जा रहा था।

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना का कारण खराब मौसम हो सकता है। हादसे की जांच की जा रही है। आपको बताते चलें कि वैष्णो देवी में हजारों श्रद्धालु रोज दर्शन के लिए जाते हैं। यह भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। पिछले नवरात्रि में एक लाख से अधिक लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications