बद्रीनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, ब्लेड से कटकर इंजीनियर की मौत
शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे बद्रीनाथ से एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर हरिद्वार के लिए उड़ान भरने को तैयार था। इस दौरान हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
देहरादून। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बद्रीनाथ से हरिद्वार के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर टेक ऑफ करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर के इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि दोनों पायलट घायल हो गए। हालांकि हेलीकॉप्टर में बैठे पांचों सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे बद्रीनाथ से एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर हरिद्वार के लिए उड़ान भरने को तैयार था। इस दौरान हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बाहर उतरते समय इंजीनियर विक्रम लांबा की ब्लेड से कटकर मौत हो गई। दोनों पायलट भी घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications