महाराष्ट्र, उत्तर-पूर्व और राजस्थान में आज आ सकता है तूफान, अलर्ट जारी
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आज उत्तर-पूर्व के राज्यों समेत महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की आशंका जताई है और साथ ही कहा है कि आज राजस्थान में धूल भरी आंधी आ सकती है इसलिए उसने राज्य के नागरिकों को सचेत रहने के लिए कहा है।

पानी-पानी मुंबई
मालूम हो इससे एक दिन पहले यानी की शनिवार को मुंबई में मानसून की दस्तक हुई लेकिन बारिश के कारण जगह-जगह जाम लग गया जिसकी वह से लोगों का भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वहीं उत्तर प्रदेश में जोरदार आंधी चली जिससे 17 लोगों की मौत हो गई। हालांकि आंधी-बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है जिसके कारण लोगों कोभीषण गर्मी से राहत मिली है।

उत्तर-पूर्व में आज हो सकती है भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश होने की बात कही है तो वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक व ओडिशा में गरज के साथ छींटे पड़ने, धूल भरी हवा चलने एवं बिजली चमकने की भी आशंका जाहिर की है।

उत्तराखंड में बादल फटा, 15 की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और बालाकोट में बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उत्तर प्रदेश में इस आंधी-तूफान ने 15 लोगों की जान ले ली, वहीं 9 लोग घायल हो गए। मुरादाबाद, मुज्जफरनगर, मेरठ, अमरोहा और संभल जिले आंधी-तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। वहीं कई लोग इस अचानक बदले मौसम के कारण घायल हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में चार जगह फटे
उत्तराखंड में चार जगह बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और बालाकोट में बिगड़े मौसम के बीच बादल भी फट गया, जिससे हालात और बिगड़ गए।
-
Delhi Weather: बारिश गई, अब गर्मी का कहर शुरू, 40 जाएगा पारा, घर से निकलने से पहले देखें वेदर रिपोर्ट -
Delhi Weather: बारिश पर लगा ब्रेक, अब शुरू होगा गर्मी का असली टॉर्चर! अगले 5 दिनों में कितना खौफनाक होगा पारा -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications