सूखा तो अब जमकर बारिश के आसार

राज्य में शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.5 डिग्री, ग्वालियर का 27.5 डिग्री और जबलपुर का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बदले मौसम के कारण राज्य का अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। गुरूवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.9 डिग्री, ग्वालियर का 32.1 डिग्री और जबलपुर का 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
ऐसे बदला मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में गत दिनों से बारिश थी। लेकिन गुरुवार को अचानक बहुत तेज धूप निकल आई। जिससे काफी गर्मी बढ़ने से मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामान करना पड़ा। मौसम बिलकुल सूखा था। लेकिन अब खशी की खबर है कि मौसम विभाग का अनुमान है कि फिर से अच्छी बारिश के आसार हैं। वैसे गुरुवार को दिन का तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
इनपुटः इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications