केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग का अनुमान, अगले 4-5 दिन होगी बारिश
दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु राज्य में बुधवार को भारी बारिश देखने को मिल री है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले 4-5 दिनों में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं पुड्डुचेरी और कराइकल में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से बुधवार को यहां स्कूलों में छुट्टी का ऐलान करना पड़ा।
मौसम विभाग की ओर संभावना जताई गई है कि तमिलनाडु में चक्रवात के चलते भारी बारिश हो सकती है, इसके साथ आंधी भी आ सकती है। वहीं केरल में अगले पांच दिनों में भी गरज-बरस के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से कर्नाटक में में गुरवार और शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से केरल के इडुकी, पथनामथिट्टा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि कई जिलों में बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया गया था। ऑरेंज अलर्ट में 12-20 सेंटीमीटर बारिश की संभावना होती है जबकि येलो अलर्ट में 6-11 सेंटीमीटर बारिश की संभावना होती है।
चेन्नई में बुधवार को भारी बारिश के चलते एमटीसी की बस मूलकोट्थलम में फंस गई थी, जिसके बाद परिवहन विभाग को इसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश का पानी बस के भीतर भर गया था, जिसकी वजह से बस काफी समय तक सड़क पर फंसी रही और इसके आस-पास ट्रैफिक प्रभावित रहा।
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु के धारापुर में 17 सेंटीमीटर, अविनाशी और अंदीपट्टी में 14 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं पारनगिरपट्टी में 13 सेंटीमीटर बारिश हुई तो वाटरप में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।












Click it and Unblock the Notifications