क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महाराष्ट्र में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 4 जिलों में हाई अलर्ट जारी

By Amit
Google Oneindia News

मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद राज्य के कई जिलों मे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और कई गांवों का खाली करवाया जा रहा है। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली, अहमदनगर, बुल्दाना, चंद्रपुर जिलों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, 4 जिलों में हाई अलर्ट जारी

बुधवार को हुई तेज बारिश ने गढ़चिरोली जिले के भामरगढ़ और चामोर्शी में बाढ़ से हालत खराब कर रखी है। गढ़चिरोली में कठाणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और जिला प्रशासन बाढ़ की परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर तक यातायात में कोई बाधा नहीं आयी है।

मौसम विभाग के अनुसार अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद और चामोर्शी में अगले 24 घंटों में और भी तेज बारिश होने की संभावना है। जिला प्रशासन के अनुसार आरमोरी के पास खोबरागडी नदी पिछले 36 घंटों से तेजी के साथ बह रही है जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे स्थितियां पैदा हो गई है। हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि कुछ इलाकों में नदियां उफान पर जरूर है लेकिन स्थितियां नियंत्रण में है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को महाबलेश्वर, जलगांव और नासिक पहाडी क्षेत्रों में जाने के लिए मना किया है।

Comments
English summary
Heavy rain in Maharashtra, 4 districts are on high alert
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X