Assam News: जोरहाट में सैन्य स्टेशन के पास भारी विस्फोट, तेज आवाज से डरे लोग, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
Assam News: असम के जोरहाट में सैन्य स्टेशन के पास भारी विस्फोट हुआ है। विस्फोट की आवाज बहुत तेज सुनी गई है। रक्षा प्रवक्ता ने गुवाहाटी में कहा कि असम के जोरहाट जिले में सैन्य स्टेशन के पास विस्फोट हुआ है। इसकी आवाज बहुत तेज आई है। तेज आवाज से लोग डर गए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रक्षा पीआरओ ने गुवाहाटी में बताया कि असम के जोरहाट जिले में जोरहाट सैन्य स्टेशन के आर्मी गेट के पास गुरुवार शाम धमाके की आवाज सुनी गई। इस घटना का पता लगाया जा रहा है। विस्फोट की आवाज आते ही लोगों में संदेह का बादल छा गया। लोग इधर-उधर देखने लगे।
लोगों को किसी अनहोनी घटना के बारे में संदेह हुआ। साथ ही लोगों में डर भी बैठ गया। इस घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद की स्थिति के बारे में पता चल पाएगा। एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देखा जा रहा है कि विस्फोट के बाद जांच अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। साथ ही मामले की जांच में जुट गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि घटना स्थल पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'असम कभी म्यांमार का हिस्सा नहीं था', कपिल सिब्बल की टिप्पणी पर हिमंत सरमा का पलटवार












Click it and Unblock the Notifications