मार्च में ही सताने लगी मई-जून वाली गर्मी, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में जारी की लू की चेतावनी

नई दिल्ली, मार्च 26। देश के कई राज्यों में गर्मी ने समय से पहले ही अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। नॉर्थ और वेस्ट इंडिया के कई राज्यों में अभी से ही मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। मार्च के महीने में अभी तक ऐसी गर्मी कई सालों बाद देखने को मिली है। अप्रैल की शुरुआत होने वाली है और तापमान अभी से 30 डिग्री से उपर जाने लगा है। ऐसे में लोग डर रहे हैं कि आखिरी मई-जून के महीने में क्या होगा?

heatwave

हिमाचल प्रदेश में चलेगी लू- IMD

गर्मी का एहसास मैदानी इलाकों में तो होने ही लगा है साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी तापमान तेजी से उपर जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में लू की चेतावनी जारी है। आईएमडी के मुताबिक, शनिवार और रविवार को हिमाचल प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।

हिमाचल के इन जिलों में चलेगी लू

आपको बता दें कि फरवरी महीने तक जो पहाड़ी राज्य शीत लहर की चपेट में थे वो ही राज्य मार्च का आखिरी आते-आते भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। फरवरी के अंत तक पहाड़ी राज्यों में सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे थे, लेकिन जलवायु में भारी बदलाव और बढ़ते तापमान के साथ मौसम कार्यालय ने पिछले सप्ताह सोलन, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में लू की भविष्यवाणी की थी।

आईएमडी ने कहा है कि अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 27 मार्च से शुरू होने वाले चार दिनों के लिए पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में भी लू चलने की संभावना है। बाड़मेर जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर और चुरू में रविवार को भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।

28-30 मार्च तक हरियाणा, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी लू चलने की संभावना है। दक्षिण उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी ऐसा ही अनुभव होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+