Heatwave Delhi में खतरनाक स्तर पर! कैंब्रिज की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, विकास के साथ बढ़ रहा तापमान
शोधकर्ताओं ने हाल ही में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि दिल्ली हीट इंडेक्स पर 'खतरे' के निशान पर है। इससे सतत विकास लक्ष्य खतरे में आ सकते हैं। जानिए प्रचंड गर्मी के बीच हीटवेव पर चिंताजनक आंकड़े

Cambridge University के डेटा में ये बात सामने आई है कि दिल्ली में हीटवेव का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर है। हीटवेव इंडेक्स पर दिल्ली 'खतरे' के निशान पर इसलिए है क्योंकि, दिल्ली का तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
रिपोर्ट के अनुसार विकास परियोजनाओं के कारण मध्य, पूर्व, पश्चिम और उत्तर-पूर्व जिलों में तापमान और बढ़ने की आशंका है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के अध्ययन से पता चला कि विकास परियोजनाओं के कारण हीट द्वीप निर्माण जैसे हालात हैं।
ताप सूचकांक के बारे में एक रिपोर्ट के अनुसार, ताप सूचकांक खतरे की श्रेणी में है। हीट इंडेक्स जोखिम और बढ़ सकता है। शोध का मकसद दिल्ली के ताप सूचकांक और शहरी स्थिरता पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन करना था।
जलवायु परिवर्तन पर राज्य कार्य योजना (SAPCC) में दिल्ली सरकार के नवीनतम भेद्यता मूल्यांकन के आधार पर यह शोध किया गया था। अनुसंधान ने SAPCC के आकलन का भी समर्थन किया कि दिल्ली में समृद्ध क्षेत्र उच्च जोखिम में थे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस देखा गया। गर्मी बढ़ने के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने कहा कि शनिवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 129 पर "मध्यम" श्रेणी में दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications