Heat Wave: गर्मी से हाल बेहाल, यूपी और बिहार में तैनात होंगे हेल्थ एक्सपर्ट, जानिए मंडाविया ने क्या- क्या कहा?

गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य पर इसका असर कम से कम हो इसके लिए केंद्र सरकार ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसको लेकर कई अहम बातें कही हैं।

Mansukh Mandaviya on Heat Wave: देशभर में लू के कहर से बचने के लिए अब केंद्र सरकार ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कई राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर तैयारियों और इसकी स्थिति को परखने के लिए केंद्र सरकार भेज रही है। इस टीम में मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे। इसके लिए मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें लू से प्रभावित राज्यों की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कई अहम बातें कहीं।

मंगलवार को समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने कहा की केंद्र सरकार लू की स्थिति से निपटने के लिए गंभीर है। मंत्री ने कहा, "केंद्र ने गर्मी के मौसम से पहले हीटवेव से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए समय पर उपाय किए हैं।

 Mansukh Mandaviya on Heat Wave

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में गर्मी के मौसम से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फरवरी में हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की। जिसमें गर्मी से बचने के लिए सभी आवश्यक दवाओं, ओआरएस, पेयजल, आईसीसी सामग्री समेत सभी मेडिकल सुविधाओं को दुरुस्त रखने की सलाह दी गई थी।"

मंडाविया ने आगे कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर, आईएमडी और एनडीएमए के विशेषज्ञों की एक टीम गर्मी से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया उपायों में उनका समर्थन करने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों का दौरा करेगी। गर्मी से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का योगदान और इसका प्रबंधन बेहद अहम होगा।"

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों से जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आईएमडी से दैनिक मौसम पूर्वानुमान इस तरीके से जारी करने को कहा, जिसे आसानी से समझा और प्रसारित किया जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में स्वास्थ्य सदस्य डॉ. वी के पाल, नीति आयोग के महानिदेशक, आईसीएमआर और आईएमडी के एक्सपर्ट मौजूद रहे। बैठक में मंडाविया ने लू से निपटने के मजबूत तैयारियों और प्रबंधन पर जोर दिया। बैठक के दौरान मंडाविया को विभिन्न राज्यों में लू की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाएं की आपूर्ति और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की उपलब्धता, आगामी सीजन में होने वाली बीमारियों से निपटने तैयारी समेत कई अहम पहलुओं से अवगत कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+