पाक से आ रहे सरताज अजीज के साथ अमृतसर में पीएम मोदी का डिनर
हार्ट ऑफ एशिया में आज रात पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर सकते हैं डिनर पर शिरकत।
अमृतसर। शनिवार से पंजाब के शहर अमृतसर में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन का आगाज हो गया। जहां भारत के पास फिर एक मौका है कि वह इस अंतराष्ट्रीय मंच पर पाक को घेर सकता है तो वहीं पाक भी अपने पुराने रुख और रटे-रटाए बयानों को दोहराने के लिए तैयार होगा।

अजीज के साथ होगा पीएम मोदी का डिनर
इस बीच खबरें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन के पहले दिन पाकिस्तान से आ रहे प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ डिनर पर मुलाकात कर सकते हैं।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया की ओर से बताया गया कि अजीज एक स्पेशल फ्लाइट से अमृतसर पहुंचेंगे।
इसके बाद पंजाब की सरकार से आयोजित डिनर में वह शिरकत करेंगे। इस डिनर में पीएम मोदी के मौजूद रहने की भी संभावना है।
एक दिन पहले आ रहे हैं अजीज
सरताज अजीज एक दिन पहले अमृतसर पहुंच रहे हैं। पहले उन्हें रविवार को अमृतसर पहुंचना था। भारत की ओर से पहले ही साफ किया जा चुका है कि इस सम्मेलन के दौरान पाक की ओर से द्विपक्षीय वार्ता के लिए किसी तरह का कोई आमंत्रण नहीं मिला है।
भारत भी तब तक बातचीत का इच्छुक नहीं है जब तक कि पाक सीमा पार से जारी आतंकवाद पर लगाम नहीं लगता हे।
कुछ ही दिन पहले हुआ है नगरोटा हमला
दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के साथ ही भारत और अफगानिस्तान भी इस मंच पर मौजूद होंगे। दोनों ही देश आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराते आए हैं।
इस सम्मेलन का मकसद अफगानिस्तान के विकास और इसकी अर्थव्यवस्था पर चर्चा करना है। इस बार यह सम्मेलन तब हो रहा है जब अमृतसर से 300 किमी दूरी जम्मू का नगरोटा कुछ ही दिन पहले एक आतंकी हमले से दहला है।
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
नगरोटा आतंकी हमले में भारत को पाकिस्तान के शामिल होने के सुबूत मिले हैं। पूरी उम्मीद है कि भारत ऐसे में एक बार फिर पाक को आतंकवाद पर घेरने के मकसद से सम्मेलन में शिरकत कर सकता है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अस्वस्थ हैं और ऐसे में उनकी जगह वित्त मंत्री अरुण जेटली इस सम्मेलन में शामिल होंगे सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी साथ में करेंगे।
-
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Hormuz Crisis: इन देशों के लिए खुला होर्मुज, भारत के शिप को मिलेगा 'सेफ पास' या नहीं? ईरान का नया आदेश -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications