सुनिए: राफेल पायलट और भारतीय नौसेना की वॉरशिप INS Kolkata के कैप्टन की बातचीत
अंबाला।
अब
से
बस
कुछ
मिनटों
बाद
फ्रेंच
फाइटर
जेट
राफेल
हरियाणा
के
अंबाला
में
इंडियन
एयरफोर्स
(आईएएफ)
के
बेस
पर
लैंड
कर
जाएंगे।
राफेल
ने
आज
संयुक्त
अरब
अमीरात
(यूएई)
के
अल
दाफ्रा
एयरबेस
से
टेक
ऑफ
किया
था।
फिलहाल
पांचों
राफेल
जेट
भारतीय
एयरस्पेस
में
दाखिल
हो
चुके
हैं।
अंबाला
में
लैंडिंग
से
पहले
राफेल
ने
इंडियन
नेवी
की
वॉरशिप
आईएनएस
कोलकाता
से
संपर्क
किया
है।
Recommended Video
हैप्पी लैंडिंग राफेल लीडर
आईएनएस कोलकाता इस समय पश्चिमी अरब सागर में तैनात है। आईएनएस कोलकाता की तरफ से कहा गया, 'आईएनएस कोलकाता डेल्टा63: एरो लीडर फ्लाइंग राफेल, हिंद महासागर में आपका स्वागत है राफेल लीडर। बहुत धन्यवाद। एक भारतीय वॉरशिप हिंद महासागर की सुरक्षा में तैनात है। आप गर्व के साथ आसमान की ऊचाईयों को छुएं। हैप्पी लैंडिंग राफेल लीडर।' इसके बाद राफेल उड़ा रहे ग्रुप हरकीरत सिंह की तरफ से कहा गया, 'आपको बेहतर हवा मिले इसकी शुभकामनाएं। हैप्पी हंटिंग, ओवर एंड आउट।'
|
23 साल बाद आया कोई फाइटर जेट
राफेल की लैंडिंग से पहले अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है। आईएएफ ने फोटो और वीडियो लेने पर पाबंदी लगा दी है। सोमवार को फ्रेंच एयरफोर्स के एयरबस A330 मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) एयरक्राफ्ट में रि-फ्यूलिंग की थी। अल दाफ्रा से अंबाला तक राफेल की दूसरी उड़ान के दौरान अब आईएएफ का रशियन एयरक्राफ्ट आईएल-78 इसके रि-फ्यूलर्स के तौर पर रहेगा। आईएएफ को 23 साल बाद कोई विदेशी फाइटर जेट मिल रहा है। सोमवार को राफेल फ्रांस के मेरीनेक से भारत के लिए रवाना हुए थे।
7000 किलोमीटर का सफर किया तय
आईएएफ सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि राफेल को अंबाला में लैंडिंग के बाद वॉटर कैनन सैल्यूट दिया जाएगा। राफेल की भारत तक उड़ान के दौरान एक स्टॉप यूएई का अल दाफ्रा एयरबेस था। अबू धाबी के करीब यह एयरबेस अमेरिकी सेनाओं का अहम बेस है और यहां से फ्रांस की सेनाएं भी ऑपरेट करती हैं। राफेल करीब 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करके अंबाला पहुंच रहे हैं। राफेल के एक वीडियो को रक्षा मंत्री के ऑफिस की तरफ से ट्वीट किया गया है। इसमें नजर आ रहा है कि पांच राफेल को आईएएफ के फाइटर जेट सुखोई अपने साए में लेकर चल रहे हैं।