केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की मां का निधन, स्मृति ईरानी ने जताया दुख
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की मां का निधन हो गया है। केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पृथ्वी पर उनका सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी मां स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई हैं। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। 89 साल की उम्र में उनकी माता का निधन हो गया। मां के निधन पर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर लिखा कि -एक विशाल व्यक्तित्व, मेरी मार्गदर्शक और दार्शनिक ने मेरे जीवन में एक शून्य छोड़ दिया है, जिसे कोई नहीं भर सकता। उन्होंने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है। मां के निधन से पूरा परिवार शोकाकुल है।
वहीं डॉ हर्षवर्धन की मां के निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संवेदन व्यक्त कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी डॉ हर्षवर्धन के मां के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है-ईश्वर माँ को अपने चरणों में स्थान दे ! उनके सुकृत्य आपके रूप में सदैव विद्यमान रहें ऐसी कामना है। वहीं अलका लांबा समेत कई नेताओं ने डॉ हर्षवर्धन की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। आपको बता दें कि डॉ हर्षवर्धन की माता का नाम स्नेहलता देवी था। हर्षवर्धन अपनी मां से बेहद करीब थे।
बाल-बाल बचे चंद्रबाबू नायडू, गाय बचाने में काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त