तीन वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल में, देश के 16 राज्यों में औसत से भी बेहतर रिकवरी रेट-स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

तीन वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल में, देश के 16 राज्यों में औसत से भी बेहतर रिकवरी रेट-स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव आर भूषण ने गुरुवार को कहा किय वर्तमान समय में तीन वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल की स्टेज पर हैं। ये तीन वैक्‍सीन यूएस, यूके और चीन में बन रहे हैं। भारत में स्वदेशी रूप से दो वैक्सीन को तैयार किया गया है। ये वैक्सीन फेज वन और टू के क्लीनिक ट्रायल में हैं।पहली वैक्सीन के परीक्षण में 8 स्थानों पर 1150 पर किया जा रहा वहीं 5 स्थानों पर 1000 पर ट्रायल किया जा रहा है।

Recommended Video

    Coronavirus : Corona Vaccine को लेकर Health Ministry ने दी पूरी अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    health

    स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान समय में देश के 16 राज्यों में देश की कुल औसत से भी बहुत बेहतर रिकवरी रेट है। इनमें से दिल्ली में 88 प्रतिशत, लद्दाख में 80 प्रतिशत, हरियाणा में 78 प्रतिशत, तेलंगाना में 74 प्रतिशत, तमिनलाडू और गुजरात में 73 प्रतिशत, राजस्थान में 70 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 69 प्रतिशत और गोवा में रिकवरी रेट 68 प्रतिशत है। उन्‍होंने बताया कि देश में 1,81,90,000 से अधिक परीक्षण आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन परीक्षण किए गए हैं। प्रति दिन औसत परीक्षण में वृद्धि हो रही है। भारत में प्रति दिन प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 324 परीक्षण किया जा रहा है ।

    बता दें देशभर में जिस रफ्तार से कोरोना मरीजों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है वो हर्ड इम्यूनिटी की ओर इशारा हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस थ्योरी को देश में आजमाने का खंडन किया है। वहीं भविष्य में इसके संभव होने का अनुमान भी लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+