15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण की गाइडलाइंस जारी, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: देश में कोरोना के नए खतरे ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में तेजी से संक्रमित करने वाले इस नए वैरिएंट से बचाव के लिए सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 से 18 वर्ष के बीच के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीनेशन, हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए और कॉमरेडिडिटी वाले 60 साल से ऊपर के बीमार लोगों के लिए हतियाती खुराक की (प्रिकॉशन डोज) गाइडलाइन जारी की है।

Health Ministry

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए बताया था कि अब 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू होगा, जबकि हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एहतियाती खुराक 10 जनवरी से दी जाएगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा था कि 60 साल और उससे ज्यादा आयु के बुजुर्ग लोगों को भी 10 जनवरी से उनके डॉक्टर की सलाह पर प्रिकॉशन डोज दी जाएगी।

वहीं सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में बताया गया कि एचसीडब्ल्यू (हेल्थकेयर वर्कर्स) और एफएलडब्ल्यू (फ्रंटलाइन वर्कर्स) को जिन्होंने वैक्सीन की दो खुराकें प्राप्त की हैं, उन्हें 10 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीन की एक और खुराक प्रदान की जाएगी।

इस एहतियाती खुराक की डेट 9 महीने के पूरे होने पर आधारित होगा। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि भारत बायोटेक का कोवैक्सीन एकमात्र कोरोना वैक्सीन होगा, जो अभी बच्चों के लिए मुहैया होगा, जिन्हें अगले महीने से लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+