कर्नाटक की 83 प्रतिशत आबादी को लग चुकी है वैक्सीन की सिंगल डोज, स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम को दी बधाई
बेंगलुरु, अक्टूबर 10। कर्नाटक में टीकाकरण अभियान की तेज रफ्तार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्य सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में जिस तेजी से वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है, उसे देखते हुए राज्य बहुत जल्द ही अपनी पूरी आबादी को वैक्सीनेट कर लेगा।

राज्य की 83 प्रतिशत आबादी को लग चुकी है वैक्सीन की सिंगल डोज
बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कर्नाटक में 83 प्रतिशत आबादी को कम से कम वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है और इसके लिए सीएम को बधाई। कर्नाटक सीएम के साथ उनकी टीम की भी सराहना करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने घर-घर टीकाकरण कार्यक्रम शुरु करने पर भी बधाई दी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्य का समर्थन करना जारी रखेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को ली थी एक समीक्षा बैठक
Recommended Video
आपको बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यूपी, केरल, महाराष्ट्र और बिहार समेत 19 राज्यों के टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक की थी। इसमें कर्नाटक भी शामिल था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस मीटिंग में सभी राज्यों को 100 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े में जुटने के लिए कहा था। इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि देश में 94 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुक है और लगभग 8 करोड़ कोविड वैक्सीन राज्यों के पास उपलब्ध है। ऐसे में 100 करोड़ का लक्ष्य हमें जल्द ही पूरा करना है।
समीक्षा बैठक में आए थे ये राज्य
इस मीटिंग में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने हिस्सा लिया था। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों को ये निर्देश दिए थे कि अगर कोविड प्रोटोकॉल में किसी तरह की लापरवाही बरती जाती है तो अभी तक जो प्रयास किए गए हैं, वो बेकार हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications