आयुष्मान भारत को लागू करने से केजरीवाल का इनकार, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने फिर लिखी चिट्ठी

आयुष्मान भारत योजना पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की केजरीवाल को चिट्ठी

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वो आयुष्मान भारत योजना का विरोध ना करें, इसे दिल्ली में लागू होने दें। इस मामले पर हर्षवर्धन की केजरीवाल को ये दूसरी चिट्ठी है। हर्षवर्धन ने केजरीवाल को लिखा है कि दिल्ली की जनता के हित के लिए हमें एक साथ मिलकर काम करना चाहिए, ऐसे में आपको आयुष्मान भारत का विरोध छोड़ इसका हिस्सा बनना चाहिए।

आयुष्मान भारत योजना पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की केजरीवाल को चिट्ठी

इससे पहले भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने खत लिखकर केजरीवाल को दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू करने के लिए कहा था। इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस योजना से कहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिल्ली की सरकार लोगों के लिए चला रही है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार की योजना में वे सारी बातें हैं जो आयुष्मान भारत में है, साथ ही उससे बेहतर भी कई चीजे हैं।

केजरीवाल ने हर्षवर्धन को गिनाई आयुष्मान भारत की कमियां

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के लिए आयुष्मान भारत योजना ठीक नहीं है। इस योजना के तहत जिसकी कमाई 10 हजार महीने से ज्यादा है, उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जबकि दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी ही कहीं ज्यादा है। योजना में बेहद गरीब तबके को ही शामिल किया गया है जबकि मध्यम और दूसरे वर्गों को इससे बाहर रखा गया है जबकि दिल्ली सरकार की योजना में इलाज सबके लिए शामिल है। केंद्र सरकार सिर्फ 5 लाख तक इलाज का खर्च वहन करेगी जबकि दिल्ली सरकार दिल्ली के हर नागरिक के इलाज का सारा खर्च वहन करेगी भले ही 30 लाख से भी ज्यादा क्यों ना हो। केंद्र पांच लाख का खर्च ही वहन करती है जबकि दिल्ली के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मिलती है।

केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आयुष्मान योजना पहले से लागू है। फिर भी हर रोज दोनों राज्यों से लाखों मरीज दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इलाज करवाने आते हैं। जबकि शायद ही दिल्ली का कोई मरीज यूपी और हरियाणा में इलाज करवाने जाता होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+