VIRAL: कौन थे HDFC मैनेजर राजेश शिंदे, जिनकी लैपटॉप पर काम करते-करते हो गई मौत, देखें VIDEO
जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब-कहां सांसों की डोर टूट जाए? ऐसे मामले आए सामने आते भी रहते हैं। ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के महोबा में देखने को मिला है।
उत्तर प्रदेश के महोबा में HDFC बैंक शाखा में राजेश कुमार शिंदे की लैपटॉप पर काम करते करते मौत हुई है। मौत का यह लाइव सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार राजेश कुमार शिंदे महोबा में HDFC बैंक शाखा में कृषि-महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। उनकी उम्र 30 साल थी।
वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 30 वर्षीय बैंकर राजेश कुमार बैंक में कुर्सी पर बैठकर लैपटॉप पर कुछ काम कर रहे थे। वे पास बैठे साथी कर्मचारी से भी बात कर रहे थे।
देखते ही देखते राजेश कुमार शिंदे अगले ही पल कुर्सी पर पीछे होकर गिर जाते हैं और अचेत हो जाते हैं। उन्हें इस हाल में देखकर साथी उनको संभालते हैं। छाती को सहलाकर उनकी सहायता के लिए दौडते हैं।
सहकर्मी उनको कुर्सी से उठाकर एक खुले क्षेत्र में ले जाते हैं। बाकी सहकर्मियों को इसकी जानकारी दी और उनके चेहरे पर पानी छिड़का। उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
खबर है कि राजेश कुमार शिंदे को अस्पताल भी लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना 19 जून की बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications