बिछुड़ी हुई बहनों जैसी मिलीं सोनिया-मायावती, जानिए बिना कहे क्या कह गईं
Recommended Video

बेंगलुरू। बेंगलुरू में आज एचडी कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एचडी कुमारस्वामी के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी. परमेश्वरा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण करीब-करीब सभी विपक्ष के नेता दिखे। इस दौरान उनका आपस में बर्ताव भी चर्चा में है। कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी पहुंची। इस दौरान सोनिया और मायावती मंच पर जब आमने-सामने आई तो दोनों बेहद आत्मीयता से मिलीं।


सोनिया गांधी ने मंच पर ही मायावती को गले लगा लिया, दोनों देर तक एक दूसरे का हाथ पकड़ रहीं और हंस-हंस के बातें करती रहीं। इस दौरान राहुल गांधी भी पास में खड़े रहे और बीच-बीच में मुस्कुराते रहे। समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन समेत विपक्ष के कई नेता शामिल होने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कुमारस्वामी 25 मई को सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications