कुमारस्वामी बोले- PM मोदी का इसरो जाना वैज्ञानिकों के लिए था अपशगुन
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसरो मुख्यालय दौरे को लेकर विवादित बयान दिया है। कुमारस्वामी ने पीएम के दौरे को वैज्ञानिकों के लिए अपशकुन बताया है। एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि, पीएम बेंगलुरु आए थे ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वह खुद चंद्रयान -2 को लॉन्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने 10-12 साल तक कड़ी मेहनत की, वह सिर्फअपने प्रचार करने के लिए आए थे। एक बार जब उन्होंने इसरो केंद्र में कदम रखा, तो मुझे लगा कि यह वैज्ञानिकों के लिए दुर्भाग्य बन गया।
प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि, पीएम ऐसा संदेश देने के लिए बेंगलुरु आए जैसे कि वह खुद चंद्रयान-2 को लैंड करा रहे थे, वैज्ञानिकों ने 10-12 साल तक कड़ी मेहनत की, लेकिन वह सिर्फ प्रचार के लिए आए थे। जब उन्होंने इसरो केंद्र में कदम रखा, तो मुझे लगा कि यह वैज्ञानिकों के लिए दुर्भाग्य बन गया। बताते चलें कि , सात सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरू स्थित भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय में ही मौजूद थे और वह पूरी प्रक्रिया देख रहे थे।
कुमारस्वामी यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा, 'कैबिनेट द्वारा 2009 में इसके (चंद्रयान-2 मिशन) लिए स्वीकृति दी गई थी और प्रचार करने तथा इसका श्रेय लेने के लिए पीएम मोदी इसरो आए। मुझे यह भी जानकारी मिली कि जो मुख्यमंत्री और अन्य नेता जो इसरो केंद्र आए थे वो चले गए। उन्हें पीएम मोदी ने उंगली दिखाते हुए यह कहकर भेज दिया था कि उनकी वहां कोई जरूरत नहीं है।
बता दें, इससे पहले छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने चंद्रयान 2 मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह अब तक दूसरे के कामों की वाहवाही लूटते थे, लेकिन पहली बार चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करने गए और वह भी असफल हो गया। इस टिप्पणी के बाद मंत्री सोशल मीडिया पर घिर गए और उन्हें इसे लेकर स्पष्टीकरण देना पड़ा था।
शरद पवार की सांसद बेटी के साथ स्टेशन पर सरेआम बदतमीजी, आरोपी गिरफ्तार