'जिनके पास खाने को नहीं होता, वो सेना में होते हैं भर्ती', बीजेपी के जारी वीडियो को कुमारस्वामी ने बताया एडिटेड

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को दावा किया कि बीजेपी ने उनका झूठा वीडियो पोस्ट पोस्ट किया है, ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। बीजेपी ने गुरुवार शाम को ट्विटर पर एचडी कुमारस्वामी का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि गांवो के गरीब परिवार को लोग जीवनयापन के लिए सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होते हैं। इन लोगों के पास खाने के लिए कुछ नहीं होता है।

'अपने बेटे को सेना में भेंजे कुमारस्वामी'

भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन ने पार्टी ने उन्हें सलाह दी कि वो अपने बेटे को सेना में देश की सेवा के लिए भेंजे, ताकि पला चल सके हैं जवान होना क्या होता है। कुमारस्वामी के बेटे निखिल गौड़ा मांड्या से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीट जेडीए की गढ़ रही है। बीजेपी जारी वीडियो में कुमारस्वामी कन्नड़ भाषा में कह रहे हैं कि जिनके पास खाने को नहीं होता वो सेना में जाते हैं।

कुमारस्वामी ने वीडियो को बताया एडिटेड

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी एचडी कुमारस्वामी ने बीजेपी के वीडियो को झूठा और एडिटेड बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी पुरानी ट्रिक्स अपना रही है। उन्होंने एडिटेड वीडियो पोस्ट किया है और वो मेरी छवि खराब करना चाहते हैं। मैंने कहा था जो लोग सेना में जाते हैं,सभी अमीर नहीं होते हैं। पीएम मोदी को वोट हासिल करने के लिए जवानों की जिंदगी के साथ नहीं खेलना चाहिए। मैंने ये कभी नहीं कहा कि वो जीवनयापन के लिए जवान सिर्फ सेना में जाते हैं।

दूसरे चरण से पहले बीजेपी-जेडीएस में तकरार

दूसरे चरण से पहले बीजेपी-जेडीएस में तकरार

ये ऐसे समय में हो रहा है, जब लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में राज्य की 14 सीटो पर वोटिंग होनी है। 18 अप्रैल को दूसरे चरण में राज्य की 28 सीटों में से 14 सीटों पर मतदान होगा। उससे पहले जेडीएस और बीजेपी के बीच जुबानी तकरार शुरू हो गई है। 23 अप्रैल को राज्य की बची 14 सीटों पर मतदान होगा। इस बार कर्नाटक में मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और बीजेपी के बीच है। साल 2014 में बीजेपी ने 17 सीटें जीती थी। कांग्रेस को 9 और जेडीएस को दो सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद हाथ मिलाया है। लोकसभा के लिए हुए गठबंधन के मुताबिक कांग्रेस 20 और जेडीएस 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+