कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के आरोपी रेवन्ना फंसे तो चाचा कुमारस्वामी ने फेरा मुंह- पार्टी से निकालने के दिए संकेत
कर्नाटक की राजनीति में सेक्स स्कैंडल से सनसनी मची हुई है। देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और रेवन्ना के बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनकी मेड ने यौन शोषण की FIR दर्ज कराई है। प्रज्ज्वल के करीब 200 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं।
इन वीडियो में महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना को जेडी-एस से निलंबित किया जा सकता है। पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने इस बात की जानकारी दी है।

प्रज्ज्वल रेवन्ना मौजूदा लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की हासन सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि प्रज्ज्वल को निलंबित करने को लेकर पहले ही चर्चा हो चुकी है। अब हुबली में कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें हासन सांसद के निलंबन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
कुमारस्वामी ने कहा कि रेवन्ना संसद सदस्य हैं, इसलिए उनके निलंबन का फैसला दिल्ली से किया जाना है। कुमारस्वामी ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रही एसआईटी को इस बात की भी जांच की जानी चाहिए कि पेन-ड्राइव कहां तैयार की गई और किसने बड़ी संख्या में इन वीडियो को प्रसारित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि अब तक प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कोई सीधा आरोप नहीं है। यदि आरोप सही हैं को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर एसआईटी जांच में सांसद के खिलाफ आरोप साबित हुए तो पार्टी की कड़ी कार्रवाई करेगी।
प्रज्ज्वल के पार्टी से निष्कासन का मतलब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता खोना है। निलंबन के बाद प्रज्ज्वल पार्टी की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो पाएंगे। आपको बता दें कि कुमारस्वामी और उनके भाई एचडी रेवन्ना के बीच पहले भी पारिवारिक मतभेद रहे हैं।
देवेगौड़ा के परिवार की शर्मिंदगी के बारे में पूछे जाने पर कुमारस्वामी ने कहा, "यह सवाल ही नहीं उठता। रेवन्ना और मैं अलग-अलग परिवार हैं। हमारा अपना व्यवसाय है। मैं इस (मामले) से कैसे जुड़ा हूं? क्या हम वयस्कों पर नजर रख सकते हैं?" उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कुमारस्वामी और देवगौड़ा का नाम नहीं आना चाहिए। यह रेवन्ना के परिवार का मामला है, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।
कुमारस्वामी ने कहा कि अगर किसी भी गलत काम में कोई शामिल है, तो उसे कानून के तहत सजा भुगतनी होगी। उन्होंने इस वीडियो की टाइमिंग पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि इस वीडियो को अभी क्यों जारी किया गया है। इसे पहले क्यों नहीं जारी किया गया था। चुनाव के समय ही पुराने मुद्दे क्यों उठाए जा रहे हैं।
प्रज्ज्वल के देश छोड़ने के सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा कि क्या वे हर रोज जहां जाते थे, मुझे बताकर जाते थे? इस पर सरकार को जांच करने दीजिए। हम लोग साथ में नहीं रहते। अगर मुझे पहले पता होता तो मैं उसे रोकने की कोशिश करता।












Click it and Unblock the Notifications