CM एचडी कुमारस्वामी पर IT रेड के कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप, कार्रवाई की तैयारी में आयकर विभाग
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और डिप्टी सीएम परमेश्वरा पर इनकम टैक्स अधिकारियों को डराने-धमकाने और उनके कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। सूत्रों की माने तो इस आधार पर विभाग उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी तैयारी कर रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया समेत राज्य के कई नेता और मंत्री उनके समर्थन में 28 मार्च को आयकर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन के दौरान केंद्र पर आरोप लगाया था कि विपक्ष को डराने-धमकाने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आयकर विभाग ने बीती पांच अप्रैल को इस बाबत चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। आयकर छापों से एक दिन पहले 27 मार्च को जारी एक बयान का हवाला देते हुए बालाकृष्णन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने आयकर चोरों को सचेत कर अपने पद की शपथ को तोड़ा है। बता दें कि मैसूर, मांड्या और हसन में सरकारी ठेकेदारों और इंजीनियरों के आवासों पर किए गए इस छापे में आभूषणों के साथ-साथ 2.11 करोड़ रुपए की नकद राशि मिली थी।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना में लाखों का घोटाला, 5 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार
कुमारस्वामी ने दावा किया है कि उन्हें आयकर विभाग के साथ-साथ चुनाव आयोग की ओर से भी टारगेट किया जा रहा है। यहां तक की उनकी गाड़ी की तलाशी लेने के लिए टीम ने गलत तरीका अपनाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे निखिल गौड़ा के मांड्या स्थित होटल के कमरे पर छापा मारने के लिए आयकर अधिकारियों द्वारा प्रयास किए गए थे। इधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि वह कर्नाटक में रहे हैं जो कि भारत में है इसलिए उन्हें पीएम मोदी से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है। कुमारस्वामी ने कहा कि मैं कर्नाटक में हूं, मै भी चीजे जानता हूं मोदी ही सब कुछ नहीं जानते हैं।
यह भी पढ़ें- चुनाव आय़ोग ने पीएम मोदी पर बनी फिल्म की रिलीज पर लगाई रोक












Click it and Unblock the Notifications