Karnataka By Elections: कर्नाटक में आगामी उपचुनाव नहीं लड़ेगी एचडी देवेगौड़ा की पार्टी, बताया ये कारण
Karnataka By Elections: जनता दल सेक्युलर के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक के बेलगाम लोकसभा, बसवकल्याण, सिंगली और मास्की विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए फंड नहीं होने का हवाला दिया है। अभी चुनाव आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने मीडिया को बताया कि जेडी (एस) अपने उम्मीदवारों को बेलगाम लोकसभा सीट, बसवकल्याण, सिंगली और मास्की विधानसभा सीटों के उपचुनाव में नहीं उतारेगी। प्रत्याशियों को चुनाव नहीं लड़ने के पीछे उन्होंने फंड नहीं होने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पूरा ध्यान देना है। एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि मैं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ, क्षेत्रीय पार्टी को बचाने और बनाने के लिए अपनी सभी कोशिश करूंगा।
आपको बता दें कि बेलगाम लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद यहां उपचुनाव होना है। वहीं बसवकल्याण सीट पर विधायक बी नारायण राव के निधन से यह सीट खाली हुई है। मस्की विधानसभा सीट विधायक प्रतापगौड़ा पाटिल के अयोग्य होने के बाद रिक्त हो गई थी। उन्होंने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और फिर बीजेपी में शामिल हो गए। सिंगली विधानसभा सीट विधायक और जद (एस) के वरिष्ठ नेता एम सी मनागुली के निधन के चलते खाली हुई है। इन सीटों पर उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications