यहां कांग्रेस की 'बी टीम' से नहीं बल्कि सीधे कांग्रेस से लड़ने आई हूं: स्मृति

कांग्रेस के साथ-साथ ईरानी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधते हुए कहा, "मैं कांग्रेस की 'बी टीम' से लड़ने नहीं आई हूं।"उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई है। लेकिन आप के उम्मीदवार कुमार विश्वास दावा कर रहे हैं कि वह कम से कम दो लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे। अमेठी से मौजूदा सांसद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और विश्वास ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इन दोनों ने भी पर्चा भरने से पहले रोड शो किया था।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास ने 16 किलोमीटर की पदयात्रा करने के बाद मंगलवार को अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन भरने से पहले विश्वास ने जिला मुख्यालय गौरीगंज से अपने समर्थकों के साथ एक जुलूस निकाला। विश्वास ने कहा कि पिछले कई सप्ताह से अमेठी में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने अमेठी की जनता का दिल जीत लिया है।












Click it and Unblock the Notifications