VIDEO: हरियाणा की हॉट 'गोरी' का वो डांस, जो सपना चौधरी के भी छुड़ा दे पसीने
हरियाणा की हॉट डांसर गोरी रानी के डांस का वो वीडियो, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि ये डांसर सपना चौधरी से कम नहीं।
नई दिल्ली। हरियाणा और राजस्थान में अपने डांस के जलवे बिखेरने वाली डांसर गोरी रानी इन दिनों सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी के रिएलिटी शो बिग बॉस में जाने के बाद यूट्यूब पर गोरी के डांस वीडियो खूब देखे जा रहे हैं। हालांकि गोरी रानी कई स्टेज शो सपना चौधरी के साथ भी कर चुकी हैं लेकिन इससे पहले कभी उन्होंने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरीं। सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव रहने वाली गोरी चंद दिनों में ही छा गई हैं। इस बीच उनका एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार सपना चौधरी को भी पसीना आ जाए।

बिग बॉस में रहने के कारण सपना के चाहने वाले उनके डांस शो को मिस कर रहे हैं, लेकिन गोरी के ठुमके सपना चौधरी से कम नहीं है। गोरी जब स्टेज पर उतरती हैं तो सामने बैठे दर्शक सीटियां बजाने लगते हैं। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा समां गूंजने लगता है। पुलिस के लिए भी व्यवस्था संभालना भारी पड़ जाता है। जिस वीडियो की हम यहां बात कर रहे हैं उसे यूट्यूब पर अभी तक 6,154,466 यूजर देख चुके हैं।
देखिए गोरी रानी का वो वीडियो:-
गौरी भी सपना चौधरी की ही तरह स्टेज परफॉर्मर हैं और हरियाणी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में उनके डांस के चाहने वाले भी बड़ी संख्या में हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर गौरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। यूट्यूब पर उनके कई वीडियो मौजूद हैं, जिन्हें लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। डांस के मामले में गोरी किसी भी तरह से सपना चौधरी से कम नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications