हरियाणा के एडीजीपी बोले- हनीप्रीत सरेंडर करें नहीं तो भगोड़ा घोषित करेंगे
नई दिल्ली। साध्वी से बलात्कार के मामले में जेल की सजा काट रहे राम रहीम की करीबी हनीप्रीत इंसां को लेकर हरियाणा पुलिस ने बड़ा बयान दिया है। हरियाणा के एडीजीपी ने हनीप्रीत को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वो जल्दी से जल्दी सरेंडर करें नहीं तो भगोड़ा घोषित किया जाएगा। पिछले करीब एक महीने से हनीप्रीत की तलाश हरियाणा पुलिस कर रही है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है।

हरियाणा पुलिस कर रही है हनीप्रीत की तलाश
हनीप्रीत ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की थी, लेकिन वहां से हनीप्रीत को खाली हाथ लौटना पड़ा। कोर्ट ने साफ कहा है कि हनीप्रीत को अग्रिम जमानत के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट जाना चाहिए। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद हनीप्रीत ने अभी किसी और कोर्ट का रुख नहीं किया है। इस सबके बीच हरियाणा पुलिस लगातार हनीप्रीत की तलाश में जुटी है। दिल्ली में हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्य से भी दिल्ली पुलिस ने हनीप्रीत के संबंध में पूछताछ की गई। हालांकि अभी तक हनीप्रीत का कुछ भी पता नहीं चला है।
25 अगस्त से ही हनीप्रीत फरार चल रही है। इस बीच हरियाणा के एडीजीपी ने हनीप्रीत को अल्टिमेटम देते हुए सरेंडर करने को कहा है। अगर ऐसा नहीं होता हनीप्रीत को भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में हिंसा फैली थी। पंचकूला हिंसा को लेकर हनीप्रीत पर गंभीर आरोप हैं। इसमें देशद्रोह की धारा भी शामिल है। अगर हनीप्रीत को इसके तहत दोषी ठहराया गया तो 10 साल से लेकर उम्रकैद की सजा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications