हरियाणा दिवस पर डिजिटल क्रांति की सौगात — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुरू की पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश

हरियाणा दिवस पर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डिजिटल गवर्नेंस में सुधार लाने के उद्देश्य से एक पेपरलेस रजिस्ट्रेशन सिस्टम लॉन्च किया। यह पहल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सरल बनाती है और नागरिकों के लिए पारदर्शिता बढ़ाती है।

हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को एक और सौगात दी है। राज्य सरकार ने हरियाणा को डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम की ओर अग्रसर करते हुए मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू की है।

Haryana Launches New Paperless Registration System

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बटन दबाकर इस प्रणाली को लागू किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 सितंबर को कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा तहसील से इस पहल की शुरुआत की थी, जिसे अब पूरे राज्य में विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर से 31 अक्तूबर, 2025 तक कुल 917 पेपरलेस रजिस्ट्री सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जो इस व्यवस्था की सफलता का प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई प्रणाली से दशकों पुरानी जटिल रजिस्ट्री प्रक्रिया से लोगों को राहत मिलेगी और अब रजिस्ट्री कार्यों में अनावश्यक देरी की समस्या समाप्त हो जाएगी। नागरिक अब अपने घर बैठे ही अधिकतर प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। केवल एक बार फोटो खिंचवाने के लिए संबंधित तहसील में जाना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे प्रदेश की जनता को वास्तविक सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पेपरलेस रजिस्ट्री से समय और संसाधनों की बचत होगी तथा भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर अंकुश लगेगा।

इस दौरान पर्यटन मंत्री श्री अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्तायुक्त डॉ सुमिता मिश्रा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग, राजस्व विभाग के विशेष सचिव श्री यशपाल सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+