Haryana panchayat election: शाम 5 बजे तक 64.0 प्रतिशत वोटिंग
Haryana panchayat election Live: हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू
Haryana panchayat election first phase live update: हरियाणा में रविवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। जो शाम 6 बजे तक जारी रही। हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ जिलों में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के लिए वोट डाले गए। इन जिलों में पंच और सरपंच का चुनाव 2 नवंबर को होगा। जिन 9 जिलों में वोटिंग हुई, वो हैं भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर। पहले चरण में पंच, सरपंच और सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों के लिए 34,371 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 19,175 पुरुष और 15,196 महिलाएं हैं।

LIVE Feed
महेंद्रगढ़ के खातोदड़ा गांव में रूका मतदान
महेंद्रगढ़ खंड के खातोदड़ा गांव से सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली शनिवार सुबह से लापता है, उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। तो वहीं अब ग्रामीणों ने मतदान रोक दिया है। उनका कहना है कि जब तक पुलिस हरपाल की तलाश नहीं करती, तब तक मतदान नहीं होने दिया जाएगा।
9 जिलों के 61 ब्लॉक में में हो रही है वोटिंग, शाम 6 बजे कर होगा मतदान
हरियाणा पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए आज 9 जिलों के 61 ब्लॉक में 1453 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। पहले चरण में पंचायत समिति सदस्य के लिए 1278 और 175 जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications