हरियाणा के परमाणु संयंत्र से पैदा होगी 27 हजार मेगावॉट बिजली

Manmohan Singh
फतेहाबाद। वर्ष 2008 में परमाणु सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ किए गए समझौते की बदौलत परमाणु बिजली संयंत्र स्थापित करने तथा इसके लिए परमाणु ईंधन की आपूर्ति मिलना भारत को संभव हुआ है और फलस्वरूप अगले 10 वर्षों में देश 27 हजार मैगावाट से अधिक परमाणु बिजली के उत्पादन में सक्षम होगा। जी हां और इसकी नींव रखी जा चुकी है।

यह नींव रखी है प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने हरियाणा के फतेहाबाद के गोरखपुर इलाके में स्थापित किये जा रहे परमाणु संयंत्र के प्रथम चरण का शिलान्यास करके। इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर यहां से 2800 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा। इस मौके पर डा. मनमोहन सिंह ने परियोजना के लिए केंद्र सरकार को सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उत्पन्न होने वाली 50 प्रतिशत बिजली हरियाणा के लोगों के लिए इस्तेमाल होगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के मामलों में हरियाणा ने अन्य राज्यों से जो बढ़त बना रखी है, उसे इस प्रोजेक्टस से और अधिक मजबूती मिलेगी।

परमाणु बिजली को ऊर्जा का एक साफ-सुथरा जरिया बताते हुए डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि इससे पर्यावरण पर बहुत कम असर पड़ता है। इस परियोजना के लिए सहयोग देकर हरियाणा के लोगों ने यह सिद्ध कर दिया कि सूझ-बुझ से काम लेते हैं और नई टैक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बेवजह नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई टैक्नोलोजी पर आधारित है और इस टेक्नोलॉजी का अच्छी तरह से परीक्षण किया गया है। यहां लगाए जाने वाले रिएक्टर गुजरात के काकरापार और राजस्थान के रावतभाटा में भी स्थापित किए जाएंगे। परमाणु परियोजना में सुरक्षा मानदंड को बहुत ऊंचा रखा गया है और इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि कभी भी सुरक्षा के विषय में कोई कमी न आने पाए। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रिमोट का बटन दबाकर परियोजना का शिलान्यास किया।

गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा और मंच पर उपस्थित अन्य नेतागणों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि फतेहाबाद जिला और गोरखपुर के लिए आज ऐतिहासिक क्षण है। इस मौक पर हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिया, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी शैलजा, केन्द्रीय मंत्री वी. नारायण स्वामी, सिरसा के सांसद अशोक तंवर, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेडा और अन्य नेतागण के अलावा न्यूक्लिकर पावर कारपोरेशन व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+