VIDEO: हाथ में झाडू पकड़कर मंत्री ने उड़ाया मोदी का मजाक, यो मोदी... के कराके मारेगा

गुड़गांव। गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करने के उद्देश्‍य से नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत' आरम्भ किया। राष्‍ट्रीय स्‍तर के इस अभियान की शुरुआत पिछले साल गांधी जयंती (2 अक्‍टूबर) को हुई। मगर इस अभियान को जनप्र‍तिनिधियों और अधिकारियों ने कितनी गंभीरता से लिया वो ह‍रियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की इस टिप्पणी से साफ हो जाता है।

Haryana Minister Krishan Bedi mocking PM modi
जी हां हरियाणा के फतेहाबाद में कृष्ण बेदी ने पंचायत भवन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में जब झाडू पकड़ी तो कहा ''यो मोदी भी बैरा नहीं कै-के कराके मारेगा''। पीएम मोदी के महत्‍वकांक्षी अभियान का मजाक उड़ाकर बेदी ने ही नहीं बल्कि उनके पीछे खड़े अधिकारियों ने जमकर ठहाका लगाया।

मीडिया में यह बात फैल ना जाए इसके लिए बेदी ने बचाव में यह भी कह दिया कि ''रिकॉर्डिंग तो नहीं कर रहे हो, किते मरवा द्यो न मन्‍नै'' कहते हुए हंस पड़े। मंत्री के पीछे प्रशासनिक अमले में शामिल डीसी एनके सोलंकी, एसडीएम संतलाल पचार व नगर परिषद ईओ ओपी सिहाग भी ठहाके मार कर हंसे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+