Maharashtra & Haryana Election Exit Poll Results 2019: हरियाणा में बीजेपी को प्रचंड बहुमत

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में आज मतदान खत्म हो गया है। हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए। हरियाणा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो के बीच माना जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में टक्कर एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन और शिवसेना-भाजपा गठबंधन के बीच है। दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। मतदान खत्म होने के बाद आज शाम को एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। आइए बताते हैं कि अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल क्या संकेत दे रहे हैं।

haryana and maharashtra election exit poll results 2019

ABP-C वोटर के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र की 288 सीटों में भाजपा-शिवसेना को 204, कांग्रेस एनसीपी को 69 सीटें मिल रही हैं।

टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 230, कांग्रेस एनसीपी को 48, अन्य को 10 सीटें मिल रही हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा शिवसेना को 166-194 सीटें और कांग्रेस एनसीपी को 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं।

News18-IPSOS एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 141 और शिवसेना को 102 जबकि कांग्रेस को 17 और एनसीपी को 22 सीटें मिल सकती हैं। जबकि AIMIM को 1 और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

टीवी 9 मराठी के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना को 197, कांग्रेस एनसीपी को 75 और अन्य को 16 सीटें मिल रही हैं।

रिपब्लिक- जन की बात के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 223, कांग्रेस एनसीपी को 54 और अन्य को 11 सीटें मिल रही हैं।

टीवी -9 सिसरो एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 197, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 75 और अन्य को 16 सीटें मिल सकती हैं।

सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी को 130-140, शिवसेना को 83-93, कांग्रेस को 17-23 जबकि एनसीपी को 22-30 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में 16-20 सीटें आ सकती हैं।

इंडिया न्यूज Polstrat के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को 188 से 200, कांग्रेस-एनसीपी 74से 89 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती है।

हरियाणा एग्जिट पोल

न्यूज 18-IPSOS के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 75, कांग्रेस को 10 सीटें मिल रही हैं।

टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 71 कांग्रेस को 11 सीटें मिल रही है।

रिपब्लिक जन की बात के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 58, कांग्रेस को 17 और अन्य को 15 सीटें मिल रही हैं।

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में भाजपा को 72, कांग्रेस को 8 और अन्य को 10 सीटें मिल रही हैं।

टीवी -9 सिसरो एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी को 69, कांग्रेस को ​11 जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें जा सकती हैं।

न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 77, कांग्रेस को 11 और अन्य को 2 सीटें मिल रही हैं।

इंडिया न्यूज Polstrat के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को 75-80, कांग्रेस को 9-12 जबकि अन्य को 1-4 सीटें मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+