लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को हरियाणा की इस पार्टी का समर्थन मिला, सैनी की खड़गे से मुलाकात
LSP Haryana Support to congress in election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (LSP) ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है।
दिल्ली में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एलएसपी के चीफ व पूर्व सांसद राज कुमार सैनी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर लोकसभा चुनाव में पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।

खड़गे ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा', 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से प्रेरित होकर और उनके विचारों को सुनने के बाद, राज कुमार सैनी (पूर्व सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रमुख) ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है। मैं उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।
हाल ही मीडिया से बातचीत में राज कुमार सैनी ने कहा था कि उन्होंने सप्ताहभर पहले हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया से मुलाकात कर इंडिया ब्लॉक में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की था। सोनीपत संसदीय सीट से टिकट की मांग भी की थी।
सैनी ने कहा था कि उनकी पार्टी का हरियाणा की सोनीपत और कुरूक्षेत्र संसदीय सीटों पर मजबूत आधार है। कुरूक्षेत्र सीट आम आदमी पार्टी को दे दी गई। इसलिए उन्होंने सोनीपत सीट मांगी थी।
उल्लेखनीय है कि सैनी ने लोकसभा चुनाव 2014 में BJP के टिकट पर इनेलो के बलबीर सिंह सैनी को 1.3 लाख वोटों से हराया था। साल 2019 का विधानसभा चुनाव गोहाना से लड़ा और कांग्रेस के जगबीर मलिक से हार गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए राहुल गांधी ने पार्टी के अगले कदम की रूपरेखा बताई। राहुल गांधी ने कहा कि "(भारत जोड़ो न्याय) यात्रा के दौरान, हमने सामाजिक न्याय के बारे में बात की। अगले क्रांतिकारी कदम में जाति जनगणना, आर्थिक सर्वेक्षण, संस्थानों का सर्वेक्षण और देश की प्रणालियों और संस्थानों में भारत की 90% आबादी की भागीदारी के स्तर का पता लगाना शामिल है। इसका वादा हमने घोषणापत्र में भी किया है।'
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications