Haryana India today-AXIS MY INDIA Exit Poll: हरियाणा में बन सकती है त्रिशंकु सरकार, अन्य हो सकते हैं किंगमेकर

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव सोमवार को संपन्न हो गए। सैंकड़ों उम्मीदावारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। चुनाव खत्म होने के बाद सोमवार को कई टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। जिसमें कहा गया था कि, हरियाणा में खट्टर सरकार बहुमत के साथ वापसी कर रही है। लेकिन इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने आज हरियाणा को लेकर एग्जिट पोल जारी किया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में त्रिशंकु सरकार बनती हुई दिख रही है।

पोल के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस के बीच राज्य में कड़ी टक्कर

पोल के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस के बीच राज्य में कड़ी टक्कर

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, हरियाणा में किसी भी दल को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। पोल के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस के बीच राज्य में कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 32 से 44 सीट मिलने का अनुमान है। हरियाणा में कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजीपी किंग मेकर की भूमिका निभा सकते हैं।

 दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजीपी की पार्टी को 6-10 सीट मिल सकती हैं

दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजीपी की पार्टी को 6-10 सीट मिल सकती हैं

पोल के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजीपी की पार्टी को 6-10 सीट जबकि अन्य पार्टियों को 6-10 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर एग्जिट पोल के ये नतीजे वास्तविकता में तब्दील हुए तो हरियाणा में छोटे दल किंगमेकर की भूमिका में होंगे। वोट शेयर की भी बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच मत शेयर में कोई खास अंतर नहीं दिख रहा है। बीजेपी को 33 फीसदी तो कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिल रहा है।

खट्टर अभी भी लोगों में लोकप्रिय

खट्टर अभी भी लोगों में लोकप्रिय

एग्जिट पोल के ये आंकड़े हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों से 23,118 लोगों से बात कर जुटाए गए हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर मनोहर लाल खट्टर अभी भी राज्य में लोकप्रिय हैं। उन्हें पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कड़ी टक्कर मिल रही है। सर्वे में 33 फीसदी लोग चाहते हैं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ही हों। वहीं 30 फीसदी लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना अगला सीएम देखना चाहते हैं। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी 47 और कांग्रेस 15 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं अन्य के खाते में 28 सीटें गई थीं। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी का वोट शेयर 33 फीसदी, कांग्रेस का 21 फीसदी और अन्य का 46 फीसदी रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+