Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम: दुष्‍यंत चौटाला के दम पर कांग्रेस बनाएगी सरकार!

Recommended Video

    Dushyant Chautala बनेंगे Haryana के CM, JJP संग Congress बनाएगी Government ? | वनइंडिया हिंदी

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद रुझानों से इस बात के संकेत मिल रहे हैं बीजेपी के सीएम मनोहर लाल खट्टर अपने दम पर राज्‍य में इस बार सरकार नहीं बना सकते हैं। वहीं, कई तरह की आशंकाओं और उतार-चढ़ाव के बीच जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दुष्‍यंत चौटाला किंगमेकर बनकर सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी आ रही है उसके मुताबिक कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने मांग की है कि दुष्‍यंत को राज्‍य का सीएम बनने का ऑफर देकर गठबंधन की सरकार बनाई जाए। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस, डिप्‍टी सीएम के लिए राजी हो गई है।

    dushyant.jpg

    बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर

    जो ताजा रुझान आए हैं उनमें हरियाणा में बीजेपी को 38 तो कांग्रेस को 32 सीटों पर आगे चल रही है। जेजेपी इस समय 11 सीटों पर आगे चल रही है। ये 11 सीटें राज्‍य में बीजेपी या फिर कांग्रेस के सरकार बनवा सकती हैं। पार्टी की स्‍थापना दुष्‍यंत के पिता अजय चौटाला ने नौ दिसंबर 2018 को की है और इतने कम समय में पार्टी ने राज्‍य में अच्‍छी-खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। दुष्‍यंत, हिसार से आते हैं। अजय चौटाला के पिता, ओम प्रकाश चौटाला हैं और उनकी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) है। पार्टी की कमान ओम प्रकाश और उनके छोटे बेटे अभय चौटाला के हाथों में है। अजय चौटाला जेल में हैं तो उनकी विरासत उनके दोनों बेटे दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला संभाल रहे हैं। इनेलो और जेजेपी दोनों पार्टियां अपने वजूद को बचाए रखने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+