haryana election results 2019: हरियाणा की ये 25 सीटें तय करेंगीं किसकी बनेगी सरकार, महज 1 हजार से कम वोटों का अंतर

haryana election results 2019: हरियाणा की ये 25 सीटें तय करेंगीं किसकी बनेगी सरकार, महज 1 हजार से कम वोटों का अंतर

नई दिल्ली। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। सूबे में भाजपा 35, कांग्रेस 32, और जेजेपी 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बहुमत के आंकड़े यानी 46 सीटों तक कोई पार्टी नहीं पहुंचती दिख रही है। ऐसे में उन सीटों पर सभी की निगाहें हैं, जहां उम्मीदवारों के बीच नजदीकी अंतर है। ऐसी 25 सीटें हैं, जिन पर कांटे का मुकाबला है और कुछ भी कहना मुश्किल है। यही 25 सीटें तय करेंगीं कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी।

haryana election results 2019 close fight seats

हरियाणा में 25 सीटों पर 1 हजार से कम वोटों का अंतर चल रहा है। इनमें 12 पर कांग्रेस आगे है। 9 पर भाजपा और 4 पर अन्य आगे हैं। इन सीटों पर नतीजे साफ होंगे तो सरकार किसकी बन रही है ये भी साफ हो जाएगा। वहीं अपनी पार्टी जेजेपी बनाकर चुनाव लड़ रहे दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य की सत्ता की चाबी उनकी पार्टी के पास रहेगी क्योंकि कांग्रेस या भाजपा 40 सीट पार नहीं कर पाएंगी, ऐसे में वो किंगमेकर होंगे।

हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हो रही है। इसी के साथ 17 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव और दो लोकसभा सीटों के वोटों की गिनती हो गई है। इन दो लोकसभा सीटों में बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+