Haryana Election Results 2019: मनोहर लाल खट्टर की करनाल सीट पर बड़ी जीत

Haryana Election Results 2019: मनोहर लाल खट्टर की करनाल सीट पर बड़ी जीत

नई दिल्ली। हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से सीएम मनोहर लाल खट्टर चुनाव जीत गए हैं। भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने नजदीकी प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के त्रलोचन सिंह को 45,188 वोटों से हराया है। खट्टर को 79,906 जबकि कांग्रेस के त्रलोचन सिंह को 34,178 वोट मिले। जननायक जनता पार्टी ने यहां से तेज बहादुर यादव को प्रत्याशी बनाया था लेकिन वो जमानत तक ना बचा सके। उनको 3192 वोट मिले। खट्टर 2014 में भी करनाल विधानसभा सीट पर 63,773 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी।

Haryana Election Results 2019 BJP Manohar Lal Khattar Wins karnal seat

हरियाणा में की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर मतदान हुआ था। राज्य में कुल 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। आज वोटों की गिनती की जा रही है। हरियाणा में इस दफा किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। 90 सीटों पर परिणाम करीब-करीब साफ हो चुके हैं।

सूबे की 90 सीटों पर भाजपा 40, कांग्रेस 31, जेजेपी 10 और अन्य 9 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। बहुमत के आंकड़े यानी 46 सीटों तक कोई पार्टी नहीं पहुंचती दिख रही है। ऐसे में साफ है कि निर्दलीयों और छोटी पार्टियों का बड़ा रोल सरकार बनाने में अहम रहेगा। वहीं 2014 में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।

पूर्व सीएम, कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने किसी पार्टी को बहुमत ना मिलते देख कहा है कि हरियाणा में भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एक साथ आना चाहिए। रोहतक में हुड्डा ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखना जरूरी है। ऐसे में इस समय कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल और जीतकर आए निर्दलीय विधायकों को साथ आना चाहिए।

जेजेपी नेता और उंचा कलां से विधायक बने दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य की सत्ता की चाबी उनकी पार्टी के पास रहेगी क्योंकि कांग्रेस या भाजपा 40 सीट पार नहीं कर पाएंगी ऐसे में वो किंगमेकर बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+