फरीदाबाद: हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की बीच बाजार गोली मारकर हत्या
Recommended Video
नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की फरीदाबाद में आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज सुबह ही इस वारदात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गोली लगने के बाद विकास चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार विकास चौधरी को बीच बाजार सुबह तकरीबन 9 बजे गोली मारी गई। हमलावरों ने अचानक से विकास चौधरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि विकास चौधरी को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विकास पर 5-6 राउंड गोलियां दागी गई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को इस बात का पता नहीं चल पाया है कि विकास पर किसने गोलियां बरसाई हैं। विकास पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह जिम करने के बाद अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मौके से पुलिस को 12 खाली खोखे मिले हैं। बता दें कि विकास चौधरी हर रोज यहां जिम करने आते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि हमलावर उनकी गतिविधियों पर पिछले कुछ दिनों से नजर रख रहे थे।
वहीं इस हमले के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहां जंगल राज है, लोगों को कानून का डर नहीं है। इसी तरह की घटना कल भी हुई थी, जब एक महिला ने यौन शोषण का विरोध किया तो उसे चाकू मार दिया गया। अशोक तंवर ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।
Haryana: Congress leader Vikas Chaudhary shot at in Faridabad. More details awaited. pic.twitter.com/m6Zqru6JOy
— ANI (@ANI) June 27, 2019
इसे भी पढ़ें- घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने बीवी और बेटे को मारी गोली, फिर दी अपनी जान