Times Now Exit Poll में हरियाणा में फिर बीजेपी की बंपर जीत

Recommended Video

    Maharashtra और Haryana में किसकी बनेगी सरकार, देखिए एक साथ सारे exit poll |वनइंडिया हिन्दी

    गुरुग्राम। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल्स के अनुमान सामने आ चुके हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। साफ शब्‍दों में कहें तो एग्जिट पोल्स के मुताबिक, हरियाणा में फिर से मनोहर लाल खट्टर की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है।

    Times Now Exit Poll में हरियाणा में फिर बीजेपी की बंपर जीत


    आपको बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस, इंडियन नैशनल लोक दल (आईएनएलडी), जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त, सोनाली फोगाट समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। टाइम्‍स नाउ की तरफ से किए गए एग्‍जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 71 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 11 और अन्‍य को 8 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

    गौरतलब है कि हरियाणा में 90-90 सीटों पर लड़ रही भाजपा व कांग्रेस। 81 सीटों पर इनोल-अकाली दल लड़ रहे हैं। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस 15, इंडियन नेशनल लोकदल 19 और अन्य ने 9 सीटें हासिल की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+