हरियाणा चुनाव: 13 अक्टूबर को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए 13 अक्टूबर से कई रैलियां करेंगे। भारतीय वायुसेना को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपे जाने के कार्यक्रम में शामिल होने तीन दिन के दौरे पर फ्रांस गए राजनाथ गुरुवार को स्वदेश लौटे और उन्होंने अपनी यात्रा को ''अत्यंत सार्थक'' करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ''मैं हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 13 से 18 अक्टूबर तक पार्टी के लिए प्रचार करूंगा।
हरियाणा में 13 अक्टूबर को तीन रैलियों को संबोधित करूंगा।'' राजनाथ ने कहा कि हरियाणा के बाद वह महाराष्ट्र में दो दिन 14 और 15 अक्टूबर को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।(यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।) आपको बता दें कि रियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में एक ही चरण में मतदान होंगे।