क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा, जानिए अहम तारीखें

Google Oneindia News

Recommended Video

Maharashtra और Haryana में चुनाव की तारीखों का ऐलान | वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि हरियाणा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजों का ऐलान 24 अक्टूबर को किया जाएगा। सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा के साथ महाराष्ट्र में भी 21 अक्टूबर को ही चुनाव होगा। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म हो रहा है। हरियाणा की 90 सीटों में से 17 सीटें एससी के लिए सुरक्षित है।

haryana

सीईसी ने बताया है कि चुनावों की अधिसूचना 27 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर और नामांकन की जांच 5 अक्टूबर को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर है। इसके बाद 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

frgtr

सीईसी सुनील अरोड़ा ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि किसी भी तरीके से संवेदनशील इलाकों के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने पर्यावरण का ख्याल करने की बात करते हुए राजनीतिक पार्टियों से प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की भी अपील की।

चुनावों की अधिसूचना 27 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर और नामांकन की जांच 5 अक्टूबर को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर है। इसके बाद 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। सीईसी सुनील अरोड़ा ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि किसी भी तरीके से संवेदनशील इलाकों के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने पर्यावरण का ख्याल करने की बात करते हुए राजनीतिक पार्टियों से प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की भी अपील की।

हरियाणा में 1.82 करोड़ मतदाता हैं। यहां चुनाव में 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हरियाणा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, ओम प्रकाश चौटाला की इनेलो और दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के बीच माना जा रहा है।

हरियाणा में इस समय भाजपा की सरकार है और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हैं। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार राज्य में बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने दस साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को सरकार से बाहर किया था। 2014 में हरियाणा की 90 सीटों में 47 पर भाजपा को, इंडियन नेशनल लोकदल को 19 और कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। हरियाणा के साथ ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान भी चुनाव आयोग ने कर दिया है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, 21 अक्टूबर को वोटिंगचुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों का किया ऐलान, 21 अक्टूबर को वोटिंग

Comments
English summary
haryana assembly elections 2019 dates announced by election commission
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X